युवान अग्रवाल के जन्मदिवस पर लायंस क्लब ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स के तहत सेवा का प्रेरक आयोजन

Spread the love

शिवगंज। लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर द्वारा प्रांत के प्रमुख सेवा प्रकल्प “मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” के अंतर्गत क्लब के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी लायन मनीष अग्रवाल के सुपुत्र युवान अग्रवाल के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए मोयला भाखरी विद्यालय, काम्बेश्वर रोड में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं संपूर्ण शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके सपनों को नई उड़ान देना रहा।

क्लब अध्यक्ष माधव दत्त दवे ने कहा कि “मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” के माध्यम से लायंस क्लब जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा सशक्तिकरण है और प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक शैक्षणिक संसाधन पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। क्लब सचिव सीए मुकेश परमार ने बताया कि क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के क्षेत्र में वर्षभर विभिन्न जनहितकारी सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं और भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर जोनल चेयरमैन दीपक बंसल, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, सह सचिव रजत झावर, जगदीश बोहरा, लायन पंकज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कपिल सोलंकी, अमित मंगल एवं हीरालाल पालीवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

भामाशाह परिवार से श्रीमती सुशीला देवी, लायन मनीष अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, शिमोनी, सनाया एवं युवान अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से कविता मैडम एवं अन्य शिक्षकगण ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस सेवा कार्य के लिए लायंस क्लब एवं भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब परिवार ने मनीष अग्रवाल एवं उनके परिवार का अभिनंदन करते हुए संकल्प लिया कि “मिशन मुस्कान – फ्लाइट्स ऑफ़ ड्रीम्स” के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा, सहयोग और मुस्कान पहुंचाने का यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *