श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के निमित्त जनजागरण कार्यक्रम के तहत निकाली प्रभात फेरी

Spread the love

शिवगंज।श्री राधा श्याम सुंदर सेवा संस्थान के तत्वावधान में 17,18 व 19 जुलाई को श्री जगन्नाथ महाप्रभु रथ यात्रा के तीन दिवसीय महोत्सव की सफलता के निमित्त पांच दिवसीय जनजागरण कार्यक्रम का आज शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ किया गया।

महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा महोत्सव में आमजन को आमंत्रित करने के लिए जनजागरण कार्यक्रम के संस्थान के सभी पदाधिकारी-सदस्य व महिला-पुरुष भक्तगण अलसुबह श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति गौशाला के मुख्य भवन स्थित श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए जहां से ठीक 06 बजे भगवान जगन्नाथ व श्री राधा-कृष्ण के बैनर-होर्डिंग से सजी हाथ लाॅरी के साथ लाउडस्पीकर पर भगवान के महामंत्र,स्तुति व संकीर्तन करते प्रस्थान किया।

संस्थान के अध्यक्ष विश्वात्मा दास व यदुनन्दन दास के नेतृत्व में नगर संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी के दौरान बकायदा पर्चें वितरित कर लाउडस्पीकर के जरिए सर्वसाधारण को रथ यात्रा महोत्सव में अधिकाधिक संख्या में आस्था पुर्वक सम्मिलित होकर कथा कीर्तन का श्रवण करने व अपने हाथों से महाप्रभु का रथ खिंचकर धार्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।

नगर संकीर्तन कार्यक्रम के प्रथम दिन निर्धारित रुट के अनुसार प्रभात फेरी महावीर काॅलोनी, हीरागर वाड़ी,आदिनाथ काॅलोनी, करण नगर,आदर्श नगर, गोकुलवाड़ी,न्यू गोकुलवाड़ी व श्रीमती मगनी बाई काॅलोनी में निकाली गई।इस दौरान रुट में आये संस्थान के पदाधिकारी-सदस्यों के निवास पर जल,पेय,निम्बू शरबत व अल्पाहार की व्यवस्था उपलब्ध की गई।

15 जुलाई से प्रारंभ पांच दिवसीय जनजागरण कार्यक्रम में नगर संकीर्तन प्रभात फेरी का 19 जुलाई को समापन होगा।

नगर प्रभात फेरी में संस्थान के वरिष्ठ सदस्य व नगरपालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण परिहार,कोषाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी,मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक पुखराज परिहार,सदस्य प्रकाश टांक,जगदीश परिहार,प्रकाश मंड़ोरा,मदनलाल परिहार,दिलीप कुमावत,दिनेश टांक,रमेश कुमार परिहार,विजयराज भाटी, ओमप्रकाश परिहार,अर्जुन मंड़ोरा,मदनलाल भाटी,पियूष कुमावत,लखमाराम परमार, अंकित माली,भक्तगणों में मांगीलाल टांक,दूदाराम गहलोत,खिमचंद परारिया, चौथमल माली,अर्जुन भाटी,

महिला भक्त दक्षा बहन दर्जी, गीता रावल,कमला बहन,बाल भक्त गौतम परिहार व निकिता गहलोत सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थिति देकर संकीर्तन किया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *