बेजुबान जीवों की सेवा का संदेश देगी निर्जला एकादशी भजन संध्या

Spread the love

शिवगंज। केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री गोकुल मित्र मण्डल, शिवगंज द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या के पोस्टर एवं पत्रिका का विमोचन मंडल संस्थापक गोविंद माली एवं मंत्री कल्पेश परिहार के सानिध्य में किया गया। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।मंडल संस्थापक गोविंद माली एवं अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत ने बताया कि 25 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होने वाली इस भजन संध्या का मुख्य उद्देश्य बेजुबान पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों की सेवा, संरक्षण और उनके प्रति दया-भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या एवं सत्संग का लाभ लेने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेजुबान जीवों की सेवा एवं संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। जीव मात्र के प्रति दया, प्रेम और करुणा की भावना ही सच्ची मानवता का परिचय देती है।

भजन संध्या में संत श्री 108 श्रवणगिरी महाराज कानपुरा, अशोक भुआजी खेजड़िया के सानिध्य में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन कलाकार रामेश्वर माली, शंकरलाल सोलंकी, मनीष चौहान, जेठाराम मांडल, प्रभु माधव, गोपाल राठौड़, विष्णु प्रजापत एवं उत्तम प्रजापत अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम आदिवाल द्वारा किया जाएगा।हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व माना गया है।धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना एवं व्रत करने से सभी एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।इस अवसर पर भगवान राम माली, पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, विष्णु सोलंकी, नंदु भाई, रानु गोस्वामी, किशोर सेन, राहुल वैष्णव, तरुण मालवीय, श्रवण प्रजापत, राजेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *