शिवगंज-राज्य कर्मचारियों एवं सेवानिवृत हो रहे या हो गये है। सरेन्डर लीव,जीपीएफ लोन,एस आई भुगतान,एरियर राशि,ग्रेज्युटी,कोम्यूटेड राशि का भुगतान भी ट्रेजरी से पास के बाद ईसीएस नहीं होने से राज्य के हजारों कर्मचारी व सेवानिवृत्त हो गये वो प्रताड़ना महसूस कर रहे हैं।राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने इसे अघोषित रोक बताकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव अमरीश कुमार को ज्ञापन देकर समाधान की माँग की है।
संघ(प्रग्रतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग शासन सचिवालय,जयपुर में ज्ञापन देकर बताया है कि सरेन्डर लीव व एरियर का भुगतान पूर्व में कर्मचारियों को नियमित रूप से मिलता रहा है, लेकिन राज्य में पिछले दो वर्षों में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली ग्रेज्युटी,कोम्यूटेड एवं पीएल राशि का नकद भुगतान तत्काल सेवानिवति के तुरन्त बाद मिल जाती थी। साथ ही सरकार भी भुगतान के प्रति सजग थी, लेकिन अब सेवानिवृति के बाद 6 माह तक भी भुगतान नसीब नहीं होना कर्मचारियों के साथ कुठाराघात है। आज भुगतान के लिए 6 माह तक भी प्रतिक्षा करनी पड़ रही हैं, जो खेदजनक स्थिति को प्रकट करता है। अघोषित रोक की स्थिति के साथ आर्थिक संकट की और ईशारा करती है। इस मंहगाई के संकट में कर्मचारियों को उनका समय-समय पर सरेन्डर लीव,एरियर व अन्य भत्तो का भुगतान के लिए महिनो इन्तजार करना पड़ता है जो सीधे तौर से कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है, जो स्वीकार जोग्य नहीं हैं। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव को हस्तक्षेप कर इस भुगतान में हो रहे ईसीएस के नाम से हो रहे विलम्ब का रास्ता निकाल करके शीघ्र भुगतान करने की प्रकिया लागू की जाये। इस अवसर पर शिक्षक नेता रमेश रांगी,कांतिलाल मीणा,रघु मीणा एवं भंवर लाल हिंडोनिया उपस्थित थे
