छात्र अनुपात में प्रत्येक स्कूलों में समस्त पद स्वीकृत किये जाये-गहलोत

Spread the love

शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में शासन सचिवालय जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूली शिक्षा राजेश यादव से मुलाकात कर राज्य की सरकारी स्कूलों में छात्र अनुपात में समस्त संवर्गों के पीछले लम्बे समय से स्कूलों को क्रमोन्नत कर दिया लेकिन शिक्षकों के समस्त पद स्वीकृति के अभाव में शिक्षा की गुणवता जबरदस्त रूप से प्रभावित हो रही उसका शिक्षक शिक्षार्थी एवं अभिभावक के हित में पदों को अविलम्ब स्वीकृत करने की माँग की।

संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव को राज्य के स्कूलों एवं महात्मा गाँधी स्कूलों में पीछले पाँच वर्षों से क्रमोन्नत हुए स्कूलों में शिक्षको के समस्त संवर्गों के पदों को छात्र नामांकन के आधार पर अविलम्ब स्वीकृत करवाने,शिक्षा विभाग में

शिक्षको की सेवारत समस्याओं एवं सुविधा विस्तार में आने वाली विभिन्न गम्भीर समस्याओ की तरफ भी ध्यान आकर्षण कराया, शिक्षक सम्मान के लिए पीछले सत्र में किये गये नियमों में संशोधन से लगभग 13 जिले के शिक्षक सम्मान से शिक्षकों को वंचित होना पड़ा है, ऐसे नियमो में किये गये संशोधन को वापस लेकर के प्रत्येक जिले से तीन-तीन शिक्षकों को सम्मानित करने की प्रथा को प्रारम्भ करके जिला स्तर पर शिक्षको के सम्मान की प्रथा पुनः प्रारम्भ करने की माँग की। जिस पर एसीएस राजेश यादव ने विभिन्न समस्याओं को गम्भीरता से सुना और कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिक्षक नेता कान्तिलाल मीना,रमेश रांगी,रघुनाथ मीना, भंवरलाल हिन्डोनिया भी उपस्थित थे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *