शिवगंज- सेठ हरकचद रूपचंद खीचा फाउंडेशन द्वारा महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय शिवगंज के पुराने व नये भवन में बेन्स व टेबल पर पेन्ट करके विद्यालय की निरन्तर कायाकल्प करने में भामाशाह परिवार की जितनी प्रसन्नता की जाये वो बहुत कम है।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि सेठ हरकचंद रुपचंद खीचा फाऊण्डेशन द्वारा सम्पूर्ण पुराना व नया भवन के पेन्ट पर लाखो का अनुमानित खर्चा आया। भवन पर कलर के अलावा कमरो के अन्दर खिड़कियों, दरवाजो, बच्चों के बेठने के लगभग 125 सैट बेन्स व टेबल भी कलर किया है। कलर पर अनुमानित खर्च 10 लाख आंका गया है। भामाशाह परिवार का साहसिक कार्य से विद्यालय विकास में सदैव अग्रसर रहकर कार्य को प्रगति पर ले जाते हैं। विद्यालय परिवार द्वारा जो भी प्रस्ताव फाउण्डेशन को दिये जाते हैं। उस पर तत्काल अमल किया जाना विद्यालय के लिए गर्व की बात महसूस होती है। भामाशाह अशोक खीचा के नेतृत्व में खीचा परिवार के सदस्य ललित खीचा, भरत खीचा, महावीर खीचा, राहुल खीचा, पुनित खींचा, आर्यन खींचा, विनित खीचा, गिरिश खीचा, विकास खीचा, कविश खीचा, लता खीचा, चेतना खीचा परिवार ने सम्पूर्ण भवन का पेन्ट ने विद्यालय की फिजा बदल दी। पुराना भवन को वर्षों से चले आ रहे यलो कलर व नवीन भवन वाइट कलर से विद्यालय की रौनक लौट आई। विद्यालय में रंगरोगन से नवीन शैक्षिक सत्र के आरम्भ से बच्चों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। पूर्व मे दो वर्ष पहले भी रंग रोगन नवीन व पुराना भवन का हुआ था, लेकिन भवन के बाहरी क्षेत्र में हुआ। इस बार पुरे भवन के साथ फर्निचर का भी पेन्ट हुआ हैं। खींचा परिवार की विद्यालय के प्रति दरियादिली से आमजन में उनके प्रति उदारता व खुशी देखी जा सकती है।
