शिवगंज। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233E-2 के डायबिटीज अवेयरनेस डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन पंकज अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों एवं मधुमेह जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मल्टीपल काउंसिल अधिवेशन में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं लायंस इंटरनेशनल के द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लायन मनोज शाह तथा मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष लायन मनीष शाह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर लायन पंकज अग्रवाल को “बेस्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन – डायबिटीज अवेयरनेस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें डायबिटीज अवेयरनेस के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, समाज सेवा के प्रति समर्पण एवं जन-जागरूकता अभियानों के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया। डिस्ट्रिक्ट 3233, जिसमें 800 से अधिक क्लब एवं 25,000 से अधिक सदस्य शामिल हैं, के लिए यह गौरव का विषय है कि लायन पंकज अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।
लायन पंकज अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक स्वास्थ्य जांच शिविर, मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान एवं सेवा प्रकल्पों का सफल संचालन करते हुए हजारों लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। उनकी सक्रियता एवं सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में लायंस इंटरनेशनल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें इंटरनेशनल डायरेक्टर वी.के. लोड़िया, पास्ट मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन संजीव जैन, पीडीजी लायन अनिल नाहर, लायन अविनाश शर्मा, लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन अरविंद चतुर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रामकिशोर गर्ग, डीजी (इलेक्ट) लायन निशांत जैन, वीडीजी-1 सी.पी. विजयवर्गीय तथा वीडीजी-2 लायन जितेंद्र मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
लायन पंकज अग्रवाल की इस उपलब्धि से लायंस परिवार, शिवगंज क्षेत्र एवं संपूर्ण डिस्ट्रिक्ट 3233E-2 में हर्ष का वातावरण है। विभिन्न सामाजिक एवं लायंस संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
