मॉडर्न डिफेंस की छात्रा दर्शना सोनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया सिरोही जिले में टॉप

Spread the love

​शिवगंज: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग के परिणामों में मॉडर्न डिफेंस स्कूल, शिवगंज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

​संस्था निदेशक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 12वीं विज्ञान वर्ग में दर्शना सोनी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में कुल 72 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 69 प्रथम श्रेणी से और 2 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, जबकि 1 बच्चा अनुपस्थित रहा।

​विज्ञान वर्ग के अन्य होनहार छात्र:

​योगिता देवड़ा: 96.60 प्रतिशत

​राशि चौधरी: 95.40 प्रतिशत

​रेशु अग्रवाल: 94.2 प्रतिशत

​राहुल सिंह राजपुरोहित: 93.2 प्रतिशत

​नितिन मालवीय: 92 प्रतिशत

​ऋषभ गहलोत: 90.2 प्रतिशत

​वाणिज्य वर्ग का प्रदर्शन:

​वाणिज्य वर्ग में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है:

​दुर्वा अग्रवाल: 96.80 प्रतिशत

​हितेश देवासी: 92 प्रतिशत

​कृष्णा कुमारी: 90 प्रतिशत

​वाणिज्य वर्ग में कुल 103 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 88 प्रथम श्रेणी से और 15 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।

​संस्था निदेशक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सहायक निदेशक भानु प्रताप सिंह राजपुरोहित, डिफेंस हॉस्टल निदेशक जगजीत सिंह राजपुरोहित और विद्यालय स्टाफ ने सभी टॉपर्स को फोन कर शुभकामनाएँ दीं।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *