खीचा परिवार ने की प्रवेश द्वार व खेल सामग्री की घोषणा

Spread the love

शिवगंज-महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय शिवगंज में भामाशाह सेठ हरकचंद रूपचंद खीचा फाउण्डेसन द्वारा 26 जनवरी 2026 को विद्यालय का प्रवेश द्वार चौड़ा व नया बनाने सहित खेलकूद हेतु खिलाड़ि‌यों के लिए ट्रेक शुट, मलखम्ब देने की घोषणा पर विद्यार्थियों ने भामाशाह परिवार का तालियों की गड़‌गडाहट से धन्यवाद ज्ञापित किया। शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि भामाशाह खीचा परिवार के द्वारा अशोक खीचा,हुकमीचंद खीचा,ललीत खीचा,भरत खीचा,पुनित खीचा की उपस्थिति में गेट और अधिक बड़ा व चौड़ा करने का निर्माण कार्य एक फरवरी से प्रारम्भ करने पर सहमति बनी। इसी सत्र में ही खेलकूद हेतु आवश्यक सामग्री खरीदकर विद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराई जायेगी। इस घोषणा पर विद्यालय स्टाफ ने घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञात रहे खीचा परिवार द्वारा इस विद्यालय में कुल 2 करोड से ज्यादा के अनुमानित कार्य कर दिये है। निरन्तर विद्यालय विकास के लिए सहयोग करने का आश्वासन तारिफे काबिल है।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *