सपने हमेशा बड़े देखें, मेहनत से मिलती है सफलता : मेजर जनरल राजपुरोहित – मॉडर्न डिफेन्स स्कूल का वार्षिक उत्सव “साथी हाथ बढ़ाना” का भव्य आयोजन

Spread the love

शिवगंज। मॉडर्न डिफेन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव “साथी हाथ बढ़ाना” हर्षोल्लास व भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं की और से शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित रहे। अध्यक्षता महेंद्र कुमार नानीवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. वेंकटेश शर्मा भारतीय वन सेवा, न्यायमूर्ति जितेंद्र जैन मुंबई हाई कोर्ट, जब्बर सिंह राव मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवगंज, महेंद्र सिंह राव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नाहर सिंह जोधा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, राजेंद्र सोलंकी जिला प्रवक्ता भाजपा, अशोक कुमार प्रधानाचार्य, विपिन डाबी, नरेश परमार तथा संस्था निदेशक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इसके साथ ही सत्र 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा के अलावा एमबीबीएस, नीट, सीए, सीडीएस, सीएस एवं आरएएस में चयनित प्रतिभाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं न्यायमूर्ति जितेंद्र जैन ने कहा कि कभी अपनी तुलना दूसरों से न करें, प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमताओं में विशिष्ट होता है। साथ ही बच्चों को अपने शिक्षक व माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं शिवगंज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *