शिवगंज। बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से लघु उद्योग भारती शाखा शिवगंज के तत्वावधान एवं उद्योग संघ संस्थान के सहयोग से दस दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह दस बजे से राजकीय महाविद्यालय के सामने आदर्श विद्या मंदिर में होगा। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सोनाराम कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संयोजक धर्म जागरण मंच रामचंद्रजी रावल एवं उद्योग संघ अध्यक्ष दिनेश बिंदल मौजूद रहेंगे। लघु उद्योग भारती के इस प्रकल्प ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित ट्रेनर मेकअप आर्टिस्ट निधि शर्मा एवं नम्रता शर्मा की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती एवं उद्योग संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण के लिए अभी तक 80 से अधिक बालिकाओं व महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हैं। शिविर के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
Related Posts
शिवगंज में ऑखों की निःशुल्क जाँच का शिविर आज
- a1khabarfast
- November 15, 2025
- 0
Pamplona Ports, Real money Slot machine & Free Play Demo
- a1khabarfast
- August 12, 2025
- 0
