महात्मा गांधी स्कूलो का बेहतर परिणाम शिक्षकों की मेहनत का फल-गहलोत

Spread the love

सिरोही-महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रति बच्चों व अभिभावकों का रुझान अधिक होना इस बात का संकेत है कि शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति शिक्षकों की मेहनत सराहनीय यह उदगार राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने संगठन की जिला कार्यकारिणी की सत्रांत बैठक एवं अभिनंदन समारोह को गांधी पार्क में संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

गहलोत ने कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम देने के बावजूद पूर्व में कार्यरत महात्मा गांधी के स्टाफ राज्य में लगभग 13367 है। उन शिक्षकों को एवं कर्मचारियों को प्रतिनयुक्ति समाप्त करने की तैयारी की सूचना विद्यालय स्तर से मांगी जा रही है जो बहुत ही खेद जनक स्थिति होगी। सबसे पहले तो कार्यरत शिक्षक चयन व पदस्थापन से आया है। न की प्रतिनयुक्ति से। सरकार रिक्त पदों पर इन स्कूलों में शिक्षकों को परीक्षा या साक्षात्कार जो भी सरकार उचित समझे जल्दी से रिक्त पदों को भरने की तरफ ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे राज्य की शिक्षा प्रणाली मजबूत हो सके।

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण बैरवा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की हर समस्या का समाधान करना ही संगठन की पहली प्राथमिकता है। उसी के अनुरूप संगठन की मजबूती का प्रथम लक्ष्य सदस्यता को गति देकर के संगठन में प्रत्येक को सदस्य बना करके समय के त्याग करके संगठन के कार्यों को लगन से रुचि लेकर के प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा।

जिला मंत्री छगनलाल भाटी ने कहा कि संगठन का इतिहास संघर्षशीलता रहा है। संगठन ने हमेशा शिक्षक, शिक्षा एवं शिक्षार्थी हितों के लिए संघर्ष में अग्रणी रहने के साथ ही किसी भी कार्मिक का शोषण व उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिलाल मीणा ने कहा कि सदस्यता अभियान ही संगठन की धुरी है जिससे हम कितना मजबूत बनाते हैं उतना बनाने का प्रयास प्रत्येक स्कूल में पहुंचकर ही लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण बैरवा का मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत द्वारा साफा एवं जिला मंत्री छगनलाल भाटी द्वारा माला पहना करके एवं ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा माला पहना कर सम्मान किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी मनोहर सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह राठौड़, किशोर कुमार, उप शाखा शिवगंज अध्यक्ष देशाराम मीणा, रेवदर राहुल कुमार, आबू रोड बिरजू सिंह चौधरी, सिरोही इंद्रमल खंडेलवाल ने भी शिक्षक हित में अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर निखिल गर्ग, महिपाल सिंह, शकील अली, जलालुद्दीन खान, भेरूलाल वर्मा, गुरुदीन वर्मा, रघुनाथ राम मीणा, रतीलाल मीणा, मनोज कुमार शर्मा, भंवरलाल हिंडोनिया, धर्मेंद्र कुमार खत्री सहित अनेक शिक्षक नेता उपस्थित हुए।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *