मृतक शिक्षक पीराराम के आश्रित को 10 वर्ष से समस्त बकाया भुगतान के लिए दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर करने वाले अधिकारी की जेब से ब्याज सहित भुगतान की संगठन ने रखी माँग

Spread the love

सिरोही / 10 वर्ष पूर्व मृतक शिक्षक पीराराम अध्यापक राप्रावि जाम्बुडी ब्लॉक-रेवदर के समस्त परिलाभ व पेन्शन प्रकरण, समूह दुर्घटना बीमा क्लेम, ग्रेच्युटी, राज्य बीमा क्लेम सहित समस्त भुगतान नहीं करके पीड़ित परिवार को दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर करने वाले दोषी अधिकारी व कार्मिक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला कलेक्टर सिरोही, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही, जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) प्रा.शि. सिरोही से मुलाकात करके निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को दण्डित करके ब्याज का उनकी जेब से भुगतान करने की पुरजोर शब्दों में मांग की।

संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि मृतक शिक्षक पीराराम राप्रावि जाम्बुडी (मगरीवाड़ा) रेवदर ने 27 सितंबर 2013 को अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया वे मूलत सांकड तहसील सांचौर जिला-जालोर हैं कि सडक दुर्घटना में पीराराम अध्यापक की 20 अक्टूबर 2016 को दुर्घटना में निधन हो गया। शादीशुदा होने से मृत्यु के बाद पत्नी उत्तराधिकारी होने के कारण भुगतान को लेकर विवाद होने से शिक्षा विभाग ने मृतक परिवार से उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र की माँग की जिस पर परिवार ने उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र मृतक की माताजी रुकमणी देवी के नाम से न्यायालय ने जारी किया। प्रमाण पत्र 8 मार्च 2021 का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रेवदर को देने के बावजूद 5 वर्ष 7 माह पश्चात भी पीडित बुजुर्ग माता-पिता को मृतक पुत्र के समस्त प्रकार के भुगतान को अनावश्यक रोके रखकर मृतक परिवार को दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर कर हैरान परेशान करना कार्यालय की भ्रष्ट कार्यशैली को उजागर करता है। पीडित परिवार द्वारा अनेको बार शिक्षा विभाग को प्रार्थना पत्र देने व मौखिक फरियाद के बावजूद घोर उपेक्षा किया जाना, मृतक का सेवा समाप्ति तक आदेश नहीं होना, मानवीय मूल्यों व संवेदनाओ में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाना शिक्षा विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार की जड़ें फैलने की और इशारा करता है। गहलोत ने मृतक पीराराम अध्यापक जाम्बुडी-रेवदर के आश्रित परिवार को समस्त परिलाभ का भुगतान व दोषी अधिकारी की जेब से ब्याज सहित भुगतान करवाकर के पीडित को राहत दिलवाने व दोषी को कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की माँग की। जिला कलेक्टर तोमर ने संगठन को आश्वासन दिया कि प्रकरण सर्तकता में दर्ज करके पीडित परिवार को परेशान करने वाले व विलम्ब करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर कुमार, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री सत्येंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री रमेश रांगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिलाल मीणा, रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुमार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार खत्री, पिंडवाड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष रघुनाथ राम मीणा भी उपस्थित थे

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *