शिवगंज में 22 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

Spread the love

शिवगंज/आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत महाराव शेखाजी क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बनी पार्क, जयपुर द्वारा सिरोही जिले के शिवगंज में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान द्वारा गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक राजीव गांधी भवन (टाउन हॉल), नगरपालिका शिवगंज, सिरोही में आयोजित होने वाले इस शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में संधिवात, गठिया, श्वेत प्रदर, मधुमेह, कमजोरी, त्वचा रोग, खांसी-जुकाम, बुखार, कब्ज, पेट दर्द, भगंदर सहित विभिन्न रोगों का आयुर्वेद पद्धति से उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।

संस्थान की ओर से क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

*सहयोग से:*

श्री कुन्दनमल अग्रवाल

नगरपालिका अध्यक्ष,

शिवगंज, सिरोही

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *