ग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की प्रेरणा से 30हजार सीड बॉल का संकल्प सफलतापूर्वक पुरा किया प्रदीप सिंह राठौड़ 

Spread the love

शिवगंज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल करते हुए ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से 30 हजार सीड बॉल तैयार करने का संकल्प सफलतापूर्वक पूरा किया। विद्यालय परिवार ने “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” महाअभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का सशक्त संदेश दिया।

प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सराहनीय सहयोग रहा। तैयार किए गए सभी सीड बॉल वर्षा ऋतु के दौरान पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत द्वारा जंगलों में छोड़े जाएंगे, जिससे प्राकृतिक रूप से नए वृक्ष विकसित होंगे और पर्यावरण संरक्षण को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल वेराजेतपुरा ने कहा कि जो कार्य दृढ़ संकल्प, निष्ठा और समाजहित की भावना से किया जाता है, वह निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है। वहीं शिक्षक धनाराम मीणा ने विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि “घर का कोई भी बीज अब कचरे में नहीं जाएगा, बल्कि जंगल पहुँचाकर प्रकृति को समर्पित किया जाएगा।”

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह राठौड़, उपप्रधानाचार्य भरत कुमार त्रिवेदी, उपप्रधानाचार्य चिराग मोहम्मद, व्याख्याता सुनीता सोनी, नरेंद्र कुमार परिहार, शिवलाल चौधरी, पूरन सिंह जोधा, वरिष्ठ अध्यापक फिरोज अली सैयद, पूरन सिंह जोधा उर्मिला कुमारी, मंजू सोनीगरा, भंवरलाल, मुन्नी कुमारी, अध्यापक संजू शर्मा, धनाराम मीणा पौधारोपण प्रभारी, पुष्पा माली, निर्मला, पायल सांखी, कैलाश कुमार, संतोष सोनी शिक्षक, संजय कलावंत वरिष्ठ सहायक गिरधारी सिंह कनिष्ठ सहायक सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए अधिक से अधिक लोगों को “घर का बीज, जंगल पहुँचाओ” जनअभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *