शिवगंज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्म दिवस भाजपा नगर मंडल शिवगंज की ओर से बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
मंडल महामंत्री बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राठौर के जन्मदिन में सर्वप्रथम शिवगंज गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया तत्पश्चात राजकीय जिला अस्पताल शिवगंज में मरीजों को फ्रूट वितरण किये एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना की।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती रक्षा भंडारी, मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वेनाराम प्रजापत, रूपेश देवासी जितेंद्र कोठारी, मंडल महामंत्री नरेश सिंधी, मोहनलाल सोलंकी, मानक प्रजापत, प्रकाश भाटी, हिम्मत राम भाटी, उषा सोनी, दिनेश मीणा, खेमसिंह चौधरी, शेष मल गर्ग, चंपतराज जटिया प्रकाश खंडेलवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
