संयुक्त निदेशक आयोजना द्वारा शिवगंज कॉलेज का निरीक्षण किया गया

Spread the love

शिवगंज /​ कालेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक (आयोजना) प्रो. आलोक चतुर्वेदी द्वारा शिवगंज महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया उन्होंने महाविद्यालय की वर्तमान आधारभूत संरचना तथा निर्माणाधीन कार्यों की सूक्ष्मता से जांच की। प्रो. चतुर्वेदी ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं तथा संचालित योजनाओं की भी अद्यतन स्थिति के बारे में गहनता से पड़ताल की

​इस अवसर पर उन्होंने संकाय सदस्यों से भी संवाद किया और विद्यार्थी हित में महाविद्यालय में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया प्रो. चतुर्वेदी ने महाविद्यालय के पिछले वर्षों में हुए नामांकन वृद्धि व आधारभूत संरचनाओं की प्रगति तथा इनके प्रभावी व व्यावहारिक उपयोग की सराहना की

​प्रो. आलोक चतुर्वेदी के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों व आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया गया

​इस अवसर पर संयुक्त निदेशक द्वारा निर्माणाधीन राजकीय कन्या महाविद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया गया कार्य में शिथिलता बरतने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने कन्या महाविद्यालय की चारदीवारी और शिवगंज महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु बजट उपलब्ध कराने का निवेदन किया, जिस पर संयुक्त निदेशक ने प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने को कहा

​संयुक्त निदेशक ने भवन निर्माण व ई-लाइब्रेरी की स्थापना की प्रशंसा करते हुए इस क्षेत्र में भामाशाहों के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में आयुक्तालय एवं राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में भामाशाहों के योगदान हेतु राज्य स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव है

​निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के डॉ. भूपेश वर्मा तथा कैलाश परमार उपस्थित रहे

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *