सलोदरिया में गाजन माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का चतुर्थ वर्षगांठ महोत्सव 23 अप्रैल को होगा  प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के एक दिन पहले 22 अप्रैल शाम 4 बजे गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी

Spread the love

सुमेरपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सलोदरिया में माली समाज मंडोरा परिहार की ओर से साधु संतों के सानिध्य में गाजन माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का चतुर्थ वर्षगांठ महोत्सव 23 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा एवं इसके पहले 22 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गाजन माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मंछाराम माली ने बताया कि दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज 22 अप्रैल सुबह 7 बजे मंदिर में कुलदेवी गाजन माता की आरती व पूजा अर्चना के साथ होगा। इसके बाद शाम 4 बजे गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं रात्रि 9 बजे भजन कीर्तन कार्यक्रम होगा, जिसमें वर्ष 2027 वार्षिकोत्सव के चढ़ावों की बोलियां लगवाई जाएगी। भजन संध्या में गुमान गहलोत एंड पार्टी के गायक कलाकार विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन 23 अप्रैल सुबह 7.30 बजे मंदिर परिसर में यज्ञ किया जाएगा एवं सुबह 9 बजे मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। तत्पश्चात सुबह 11 बजे स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा,जिसमें साधु संतों, भामाशाहों व अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात लाभार्थी केसाराम माली परिवार की ओर से महाप्रसाद वितरण की जाएगी। मेले में संत पंछी दास महाराज, महंत शिवराम दास महाराज,योगी नवरंगनाथ महाराज व साध्वी संतोष भारती का सानिध्य रहेगा। वार्षिकोत्सव को लेकर विशेष कर माली समाज के युवाजन काफी उत्साहित दिखे। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता गुरुवार को शिवगंज, सुमेरपुर में समाज के लोगों को आमंत्रण पत्रिका वितरण करते दिखे। इसमें मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बाबूलाल माली व चंपालाल माली,कोषाध्यक्ष जयंती लाल माली, सदस्य जीवाराम माली, घीसाराम माली,जवाना राम माली,अमित कुमार माली समेत कई लोगों का सहयोग मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वार्षिकोत्सव में हर वर्ष बडी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *