शिवगंज। सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यमुना प्रवाह यात्रा आज सिरोही जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा के पाली जिले से सिरोही जिले की सीमा में पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल की ओर से दोपहर ढाई बजे रिवर फ्रंट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां से यात्रा बस स्टैंड, रीको औद्योगिक क्षेत्र होते हुए फोरलेन से सिरोही की ओर प्रस्थान करेगी। इस यात्रा कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष ताराराम कुमावत के नेतृत्व में नगर मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठों, निवर्तमान पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा में 10 बसों सहित लगभग 350 लोग शामिल रहेंगे, वहीं शिवगंज नगर से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। नगर मंडल महामंत्री नरेश सिंधी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रिवर फ्रंट पर समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
Related Posts
Bestenliste unter anderem Abmachung 2025
- a1khabarfast
- August 9, 2025
- 0
Orc Versus Elf Slot: Info, Free Spins and more
- a1khabarfast
- August 11, 2025
- 0
