शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। संघवी मातुश्री पूरीबाई भूरमलजी जैन राजकीय महाविद्यालय में भामाशाह द्वारा निर्मित ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण 20 नवंबर को होगा। प्राचार्य ने बताया कि 20 नवंबर गुरुवार को सुबह 10.30 बजे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण समारोह रखा है। समारोह के अति विशिष्ट अतिथि जालोर -सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा सिरोही जिलाध्यक्ष डा रक्षा भंडारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भामाशाह मदनपुरी गोस्वामी, सोमदेव आर्य, रमेशकुमार संघवी, सुकनराज जैन, पोपटजी संघवी और चंद्रकांत सोलंकी मौजूद रहेंगे।
Related Posts
Best Aussie Casinos to have 2024
- a1khabarfast
- August 11, 2025
- 0
