सेवा परमो धर्म द्वारा आँखों का ऑपरेशन शिविर आयोजित

Spread the love

शिवगंज / जागनाथ महादेव मन्दिर में सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा आँखों की निःशुल्क जाँच और ऑपरेशन चयन शिविर आयोजित किया गया संस्था द्वारा पैम्पलेट बैनर और रिकशा द्वारा दो दिन शिवगंज सुमेरपुर और आसपास के गाँवों में प्रचार प्रसार कर लोगों तक शिविर की जानकारी पहुंचाई गई भैरव आई हॉस्पिटल विसलपुर के डॉक्टर्स की टीम द्वारा आँखो की जाँच की गई मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाई चश्मा मुफ्त में दिया गया सेवा परमो धर्म द्वारा मरीजों के लिये चाय नाश्ता की व्यवस्था की गई शिविर में कुल 220 मरीजों के आँखो की जाँच की गई जिन्हें आवश्यकतानुसार दवाई और चश्मा मुफ्त में दिया गया इनमें से 25 मरीजों को भैरव आई हॉस्पिटल की बस द्वारा लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन के लिये विसलपुर भेजा गया जहाँ इनका ऑपरेशन करके अगले दिन शिविर स्थल तक पुनः बस द्वारा छोड़ दिया जायेगा हॉस्पिटल तक जाने आने और रहने खाने की व्यवस्था सब निःशुल्क रहेगी

सेवा परमो धर्म के प्रभारी दूदाराम गेहलोत ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक आयोजित निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर में यह ग्यारहवा शिविर है सारे शिविरों में दवाई चश्मा ऑपरेशन की सुविधा सब निःशुल्क दी गई

 

सेवा परमो धर्म के सचिव मदन परिहार ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा पशु पक्षियों गरीबो असहायों की सेवा के कार्य वर्ष भर लगातार किये जाते है। इस शिविर में सेवा परमो धर्म के मदन सुन्देशा राजेन्द्र अग्रवाल दिनेश सुन्देशा डॉ नरेन्द्र रंगा विष्णु अग्रवाल मंछाराम राजेन्द्र गेहलोत पुखराज कुमावत अंजु अग्रवाल ने सराहनीय सेवाये दी

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *