शिवगंज। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास (KGBV टाइप-VI) का ADPC कार्यालय, सिरोही से प्रोग्राम ऑफिसर श्री बद्रीदान जी द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, भोजन एवं छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके छात्रावास जीवन के अनुभव, अध्ययन व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना।
इस अवसर पर प्रभारी-कम-लिपिक सुश्री संगीता एवं कृष्णा ने छात्रावास में छात्राओं की सुविधा के लिए RO वाटर की व्यवस्था करवाने हेतु प्रोग्राम ऑफिसर से आग्रह किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री हनवंत सिंह एवं छात्रावास प्रभारी श्रीमती निधि सिंह डाबी ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं के हित में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
