लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर एवं लायंस क्लब सुमेरपुर का सुंधा माता फेलोशिप टूर, आस्था के साथ मनोरंजन और सेवा का संगम

Spread the love

सुमेरपुर। लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर एवं लायंस क्लब सुमेरपुर के संयुक्त तत्वावधान में क्लब सदस्यों के लिए सुंधा माता फेलोशिप टूर का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान क्लब सदस्यों ने सुंधा माता के दर्शन कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

यात्रा के दौरान बस में अंताक्षरी एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीत-संगीत और हंसी-मजाक के बीच सदस्यों ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया।

सुंधा माता पहुंचने के बाद सदस्यों ने ऊंट एवं घोड़ी की सवारी का आनंद लिया तथा रोपवे के माध्यम से सुंधा पर्वत के प्राकृतिक एवं मनोरम वातावरण का भ्रमण किया। इस दौरान हाउजी गेम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

फेलोशिप टूर को सेवा कार्य से भी जोड़ा गया। क्लब के Food for Hunger अभियान के तहत बंदरों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। सदस्यों ने सेवा कार्य के माध्यम से जीवदया का संदेश दिया।

इस अवसर पर क्लब की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने भविष्य में डांडिया नाइट, म्यूजिकल इवेंट, बाल मेला सहित विभिन्न सामाजिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा परिवारों को क्लब की गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक बंसल की सद्भावना यात्रा भी आयोजित की गई। सदस्यों ने उनका खुले मन से स्वागत किया तथा क्लब की गतिविधियों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर दोनों क्लबों के अध्यक्ष एवं सचिवों ने फेलोशिप टूर के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन क्लब सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा, मित्रता और टीम भावना को मजबूत करने के साथ-साथ समाजसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

फेलोशिप टूर में धार्मिक आस्था, प्रकृति, मनोरंजन, सेवा एवं आपसी सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान क्लब सदस्यों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *