प्रांत के प्राइम प्रोजेक्ट ‘मिशन मुस्कान’ के तहत स्वर्गीय डिम्पल पुत्री नरेन्द्र जैन की स्मृति में 155 विद्यार्थियों को 750 नोटबुक वितरित

Spread the love

शिवगंज / लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर द्वारा प्रांत 3233E-2 के प्राइम प्रोजेक्ट ‘मिशन मुस्कान’ के अंतर्गत स्वर्गीय डिम्पल पुत्री नरेन्द्र जैन की पावन स्मृति में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फतापुरा एवं राजकीय विद्यालय खेड़ा नारवी (कोरटा) के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत 155 विद्यार्थियों को लगभग 750 नोटबुक वितरित की गईं।

सचिव सीए मुकेश परमार ने बताया कि यह सेवा कार्य समाजसेवी एवं भामाशाह श्रीमती मंजू नरेन्द्र जैन के सहयोग एवं सौजन्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना रहा। नोटबुक प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिला।

क्लब अध्यक्ष माधव दवे ने बताया कि प्रांत के प्राइम प्रोजेक्ट ‘मिशन मुस्कान’ का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा गतिविधियों के माध्यम से खुशियाँ पहुँचाना है। इसी भावना के साथ क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में यह सेवा कार्य आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है तथा लायंस क्लब भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में क्लब सचिव सीए मुकेश परमार, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, समाजसेवी श्रीमती मंजू नरेन्द्र जैन, नरेन्द्र जैन, हीरालाल पालीवाल सहित क्लब के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए लायंस क्लब शिवगंज–सुमेरपुर एवं भामाशाह श्रीमती मंजू नरेन्द्र जैन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी ने स्वर्गीय डिम्पल की पुण्य स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके नाम से किए जा रहे इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *