सिरोही। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, सिरोही के निर्देशानुसार 21 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पचपदरा (बालोतरा) स्थित एसआरआरएल रिफाइनरी के लोकार्पण कार्यक्रम का जिला भर में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, जयपुर के पत्र के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के माध्यम से होगा तथा जिला मुख्यालय, सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों तथा स्थानीय निकायों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरोही के आयुक्त, आबूपर्वत सहित शिवगंज, आबूरोड, पिण्डवाड़ा एवं माण्डार नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संबंधित उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को भी कार्यक्रम के सफल ऑनलाइन प्रसारण के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।
Related Posts
10 Eur Maklercourtage bloß Einzahlung im Verbunden Spielsaal
- a1khabarfast
- August 9, 2025
- 0
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर रविवार को,तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
- a1khabarfast
- December 12, 2025
- 0
