कानपुरा में शनिश्चर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का वर्षगांठ महोत्सव 23 अप्रेल को होगा,22 अप्रेल को होगी भजन संध्या

Spread the love

सुमेरपुर। समीपवर्ती ग्राम कानपुरा में कोरटा सड़क पर आए शनिश्चर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अप्रेल को आयोजित किया जाएगा एवं इसके पहले 22 अप्रेल को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,जिसमें गायक व नृत्य कलाकार विभिन्न भजनों व नृत्य कला की प्रस्तुतियां देंगे।

शनिश्चर मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष हस्तीमल सुथार ने बताया कि 22 अप्रेल रात्रि 8 बजे मंदिर परिसर में भजन संध्या का शुभारंभ होगा जो देर रात तक चलेगा। भजन कीर्तन के कार्यक्रम में वर्ष 2027 वार्षिकोत्सव के चढ़ावों की बोलियां लगवाई जाएगी एवं वर्ष 2026 के सभी लाभार्थियों का मंदिर ट्रस्ट की ओर से पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में लापसी की प्रसादी वितरण की जाएगी।‌ कार्यक्रम में कानपुरा, सलोदरिया,फतापुरा,बामनेरा,कोरटा समेत कई गांवों के लोग भाग लेंगे। वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को ट्रस्ट पदाधिकारियों की बैठक रखी गई, जिसमें अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की एवं प्रसादी वितरण, चढ़ावों की बोलियां, भजन संध्या,पेयजल समेत विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष हस्तीमल सुथार, उपाध्यक्ष किशन भारती, मंत्री बाबूलाल परिहार, कोषाध्यक्ष मांगु भारती, हिम्मत राम देवड़ा भी उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *