साइबर अपराध से बच्चे सुरक्षित रहे-भदौरिया

Spread the love

शिवगंज: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति शिवगंज में साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुश भदौरिया के मुख्य अतिथि में आयोजित हुआ। न्यायाधीश अंकुश भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में बच्चे साइबर अपराधों से किसी ने किसी तरह जीवन असुरक्षित कर देते हैं जिन्हें बचाव के उपायों की जानकारी के साथ ही कानूनी पहलुओं को सरल तरीके से बताया। सूचना प्रौद्योगिकी की अधिनियम साइबर पोर्टल चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में व्यापक स्तर पर चर्चा करके जानकारी बच्चों को दी बच्चे ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से भी जीवन को खतरे में डाल देते हैं। बच्चे सजक व सतर्क रहकर ही आवश्यकता अनुसार ही नेटवर्क का उपयोग व मोबाइल का उपयोग करके जीवन को सुरक्षित व साइबर अपराधों से बचने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जब्बर सिंह राव ने कहा कि बच्चों को केवल पढ़ाई के लिए ही मोबाइल उपयोग में लेना चाहिए अन्यथा मोबाइल और ऑनलाइन नेटवर्किंग कार्य शारीरिक एवं मानसिक रूप से जीवन के लिए ठीक नहीं। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने करते हुए कहा कि बच्चो को साइबर अपराध से बचाना चाहिए साइबर अपराध जीवन के लिए खतरनाक हैं।

इस अवसर पर कार्यवाहक संस्था प्रधान महेंद्र पाल परमार,भंवरलाल हिंडोनिया,नितेश शर्मा,विनोद कुमार,कृपाराम,संदीप कुमार,धर्मवीर यादव,रमेश कुमार,कुलदीप बांगड़ डॉ दिनेश कुमार,चमचम कुमारी,प्रकाश गर्ग गुलाबचंद ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर व्यवस्था को संभाला।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *