नवनियुक्त जिला कलेक्टर तोमर का संगठन ने किया अभिनंदन

Spread the love

सिरोही-राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सिरोही जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षा क्षेत्र में शैक्षिक उन्नियन पर चर्चा की।  संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने जिला कलेक्टर तोमर को बताया कि सिरोही जिला बहुत छोटा एवं शांतिपूर्ण है जिसमें आप जैसे ऊर्जावान युवा जिला कलेक्टर की नियुक्ति से शिक्षकों की पीड़ा को गंभीरता पूर्वक सुनकर समाधान किया जाएगा एवं आमजन को न्याय प्राप्त हो सकेगा। जिला कलेक्टर ने प्रगतिशील शिक्षक संघ को प्रगतिशील सोच के साथ शैक्षिक क्षेत्र में नवाचार हेतु आगे बढ़ाने का आवाहन किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रमेश रांगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिलाल मीणा, जिला प्रवक्ता गुरुदिन वर्मा, जिला संगठन मंत्री मनोहर सिंह चौहान, रघुनाथ मीणा , भेरूलाल वर्मा, सुरेश वसेटा, अशोक मालवीय, जलालुद्दीन आदि भी उपस्थित थे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *