चौबीस घंटे में नकबजनी का खुलासा, आदतन चोर गिरफ्तार*  – शिवगंज का बर्तन व्यापारी दिनेश जैन बर्तनवाला भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार

Spread the love

सुमेरपुर/शिवगंज। पुलिस थाना सुमेरपुर ने निर्माणाधीन बंद मकान में हुई नकबजनी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए एक आदतन चोर सहित चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।  थानाधिकारी सवाई सिंह राठौड़ ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को परिवादी चन्द्रकान्त (43) निवासी उषापुरी गेट, सुमेरपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 4-5 अप्रैल की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे तांबे के गट्ठे, फिटिंग एवं वायर चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा व पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए *आदतन चोर सोयल खान पुत्र ताहिर खान (20) निवासी संतोषी नगर, छावनी (शिवगंज, सिरोही)* को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले *दिनेश कुमार जैन पुत्र वीरचंद जैन (62) निवासी पावा वाली वास, शिवगंज* को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना 9251255006 व्हाट्सएप नंबर पर दें, सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *