शिवगंज- महात्मा गाँधी स्कूलों में बाल वाटिका में लगे प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं केयर टेकर का 7 माह से वेतन भुगतान नहीं होना आर्थिक अपराध पर राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने नाराजगी प्रकट करके मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्यवक सिरोही को ज्ञापन देकर जताई नाराजगी । संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि प्रतिमाह प्लेसमेन्ट एजेन्सी को स्कूल से बिल पास होकर के जाता है लेकिन प्लेसमेन्ट एजेन्सी द्वारा 7 माह से लम्बित वेतन भुगतान नहीं होना आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। संगठन ने प्लेसमेन्ट एजेन्सी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाकर के एजेन्सी को ब्लैक लिस्टेड घोषित करने की मांग की है। राज्य सरकार बजट देती है लेकिन भुगतान एजेंसी भुगतान प्राप्त करने के बाद भी अल्प वेतन भोगी कर्मचारी को वेतन भुगतान नहीं करना आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए अब विभाग को एजेन्सी की घोर लापरवाही के लिए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक नेता गुरुद्दीन वर्मा,रमेश रांगी,धर्मेन्द्र खत्री,भंवर लाल हिंडोनिया,रघुनाथ मीणा भी उपस्थित थे।
Related Posts
Traktandum Erreichbar Casinos 2025 Beste Ausschüttung & hohe RTP
- a1khabarfast
- August 11, 2025
- 0
