घांची समाज नवयुवक मंडल छावणी के चुनाव सम्पन्न, 3 वर्ष के लिए दुसरी बार अध्यक्ष चुने गए दिनेश परमार

Spread the love

शिवगंज। छावणी स्थित घांची समाज धर्मशाला में रविवार रात श्री घांची समाज नवयुवक मंडल की बैठक अध्यक्ष दिनेश परमार की अध्यक्षता में आयाेजित हुई। बैठक में काेषाध्यक्ष मांगीलाल बाेराणा द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल के आय-व्यय का ब्याैरा प्रस्तुत किया गया। जिसका सभी ने अनुमाेदन किया। इस दाैरान धर्मशाला विकास काे लेकर चर्चा की गई। वहीं नवयुवक मंडल कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हाेने पर मंडल के चुनाव करवाने पर चर्चा की गई। जिसके बाद सर्वसम्मति से चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव करवाने के लिए पर्यवेक्षक शंकरलाल बाेराणा एवं चुनाव अधिकारी माेहनलाल जाेराराम परमार, करण कुमार देवाराम परमार व पदमाराम हीराराम साेलंकी काे नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद के लिए भरत परमार चुन्नीलाल, दिनेश परमार मालाराम व नरपत परमार हीराराम ने चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन जमा करवाए। चुनाव अधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसके बाद मताे की गणना की गई। चुनाव अधिकारी माेहनलाल परमार ने परिणामाें की घाेषणा की जिसमें दिनेश परमार काे अध्यक्ष निर्वाचित घाेषित किया गया। समाज के प्रबुद्धजनाें ने नवनियुक्त दुसरी बार पुन: अध्यक्ष पद पर चुने गए परमार का माला पहनाकर बहुमान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष परमार ने बताया कि उन्हें जाे जिम्मेदारी साैंपी गई हैं उस पर पुरी तरह से खरा उतरने की काेशिश करेगे, समाज विकास व धर्मशाला के निर्माण में भामाशाहाें से सहयाेग लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार जल्द ही कर दायित्व साैंपे जाएंगे। इस माैके पर छावणी घांची समाज के पंच पटेल, प्रबुद्धजन माैजूद रहें।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *