शिवगंज। कुमावत समाज सेवा संस्थान सुमेरपुर एवं कुमावत समाज प्रतिनिधि मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत शिवगंज स्थित श्री रामकृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति गौशाला में गोवंश को हरे चारे निमित 21 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। इस अवसर पर गौशाला मंत्री डॉ रवि शर्मा ने कुमावत समाज प्रतिमंडल का भीषण गर्मी में गोवंश हेतु हरे चारे और पानी की व्यवस्था के लिए सहयोग देने हेतु आभार जताया तथा अन्य समाजों के लिए भी अनुकरणीय बताया। प्रतिनिधि मंडल में नारायण गहलोत, कूपाराम सुदेंशा, जवानमल टाक, गुलाबचंद परिहार, पुखराज सोलंकी, शांतिलाल मेड़तिया, पुखराज कासा, खीमाराम रामीणा ,भोलाराम झोंगड़ा, छोगाराम संवेचा , बाबूलाल रोटांगण तथा पुखराज मेड़तिया सहित गौशाला सहायक प्रबंधक रमेश खंडेलवाल व ग्वाला लाखा राम देवासी उपस्थित रहे।
गोवंश के लिए हरे चारे हेतु राशि भेंट की
