शिवगंज / बिल्वपत्र का पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, गोवंश को हरा चारा, 151 किलो गुड़ एवं पक्षियों के लिए 101 किलो दाना किया भेंट
शिवगंज। श्री गोकुल मित्र मंडल शिवगंज की ओर से श्री राम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति नंदी गौशाला में स्वर्गीय पोनी देवी-कन्हैयालाल बोराणा की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस अवसर पर श्री गोकुल मित्र मंडल शिवगंज के संस्थापक गोविन्द माली एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत के सानिध्य में भामाशाह मंजुला देवी-भंवर बोराणा एवं रंजु देवी-दिनेश बोराणा ने बिल्वपत्र का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। साथ ही गोवंश के लिए हरे चारे की एक टोली, 151 किलो गुड़ तथा पक्षियों के चुग्गे के लिए 101 किलो दाना भेंट किया। मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने भामाशाह परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया
कार्यक्रम में मंडल के मंत्री कल्पेश परिहार,सुरेश प्रजापत कोषाध्यक्ष, संयोजक तरुण कुमावत,संगठन मंत्री भंवर बोराणा,पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत,सलाहकार फुलाराम गहलोत व बालकिशन चौहान,शंकर भाई, सौरभ कुमार, लक्ष्मण मीणा, रमेश राणा, हनी सुथार, मुकेश कुमार, रिंकु बोराणा, हिमांशु, नितिक्शा, कयाश, मिष्टी बोराणा एवं तन्वी बोराणा सहित मंडल के कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के माध्यम से पुण्यतिथि को सेवा, प्रकृति संरक्षण और जीवदया के कार्यों से जोड़ते हुए समाज को पर्यावरण एवं प्राणी सेवा के प्रति जागरूक रहने का प्रेरणादायी संदेश दिया गया
