भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदलने की कलेक्टर से की चर्चा

Spread the love

सिरोही: जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को सीएम द्वारा एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित करने पर राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने खुशी जाहिर कर बधाई देकर के सिरोही जिले में सरकारी एवं निजी विद्यालयों का समय परिवर्तन किये जाने की मांग की है।

संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला कलेक्टर तोमर को बताया है कि राज्य में भीषण गर्मी के मध्यनजर नौनिहालों को शारीरिक रूप से जनहानि नही हो इसके लिए कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक बच्चों का वर्तमान समय सुबह 7.30 से 1.00 बजे तक है। भीषण गर्मी में ज्यादातर बच्चे आस-पास के गाँवों के हैं ऐसे में स्कूलों का समय परिवर्तन कर सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक किया जाये तो थोड़ी राहत मिलेगी, साथ संगठन ने जिस कलेक्टर तोमर साहब का कार्यालय के बाहर लगे, मिलने के समय के निर्धारित बोर्ड को हटाने की तारीफ करके इससे लोकहित में अच्छी पहल बताकर जिला कलेक्टर तोमर को धन्यवाद दिया। जिला कलेक्टर ने संगठन को जनहित में समय परिवर्तन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही से चर्चाकर करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिक्षक नेता कांतिलाल मीणा,मनोहर सिंह चौहान, धर्मेन्द्र खत्री,इन्दरमल खण्डेलवाल,जितेन्द्र परिहार,भंवर लाल हिंडोनिया, महेंद्र पाल परमार,शैतान सिंह देवड़ा,जलालुद्दीन आदि मौजूद थे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *