सिरोही / बीएलओ शिक्षक राहुल कुमार अध्यापक महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय जीरावल, रेवदर को नियम विरुद्ध व नियमों को ताक में रखकर किये गये निलम्बन आदेशों को अविलम्ब अपास्त कर पीड़ित को राहत दिये जाने की माँग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ(प्रातिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर सिरोही रोहिताश्व सिंह तोमर के समक्ष बीएलओ को निलम्बित करने का विरोध व्यक्त किया
संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला कलेक्टर सिरोही को ज्ञापन देकर बताया है कि संगठन के रेवदर उपशाखा अध्यक्ष व बीएलओ शिक्षक राहुल कुमार अध्यापक महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय जीरावल-रेवदर को एसडीएम रेवदर ने एक अक्टूबर 2026 को बीएलओ बनने का आदेश भेजा जिस पर राहुल ने एसडीएम रेवदर को तार्किक व तर्कसंगत प्रार्थना पत्र में उनकी पीड़ा से अवगत कराया लेकिन एसडीएम ने प्रार्थना पत्र पर विचार किये बगैर 9 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी किया जिस पर संगठन द्वारा 7 अक्टूबर व 21 अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्टर सिरोही को लिखित में अवगत कराने के बाद 24 अक्टूबर 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सिरोही द्वारा बीएलओ शिक्षक राहुल कुमार को नियम विरुद्ध तरीके से निलम्बित किया गया है राहुल कुमार ने जब चार्ज ही नहीं लिया गया था तो निलम्बन किस बात के लिए किया गया है जबकि रेवदर में एक ऐसा ही प्रकरण है जिसने बीएलओ का चार्ज नही लिया तो पहले वाले बीएलओ शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है तो राहुल कुमार के मामले में जिला कलेक्टर सिरोही द्वारा निलम्बित कर पक्षपात पूर्ण तरीके से दोहरा मानदण्ड अपनाया गया है वो एक तरफा कार्यवाही की श्रेणी में आता है पीडित का पक्षपात सुने व जाने बगैर शिक्षक को निलम्बन करना किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है शिक्षक की भारी कमी के बावजूद जिला व उपखण्ड प्रशासन शिक्षकों को दबाव में लेकर के बीएलओ बनाया जा रहा है जो बीएलओ का चार्ज नही लेता उसे नोटिस व नोटिस के बाद सीधा निलम्बन करने जैसी कार्यवाही से शिक्षकों में भय व डर व्यक्त करके अनाधिकृत रूप से शिक्षकों को बीएलओ के नाम पर प्रताडित किया जाना विधि सम्मत नही है गहलोत ने जिला निर्वाचन अधिकारी सिरोही से स्पष्ट किया है कि राहुल कुमार अध्यापक बीएलओ के निलम्बन आदेश 5 दिन के भीतर अपास्त करवाकर के पीडित को राहत दी जाये अन्यथा संगठन जिला स्तर पर आर-पार के आन्दोलन की घोषणा की जायेगी जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की रहेगी जिला कलेक्टर ने संगठन को बीएलओ राहुल कुमार के बहाली का आश्वासन दिया इस अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर कुमार, वरिष्ठ प्रदेश मंत्री सत्येंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री रमेश रांगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिलाल मीणा, रेवदर ब्लॉक उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार खत्री, पिंडवाड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष रघुनाथ राम मीणा भी उपस्थित थे
