शिवगंज । समीपवर्ती चांदाणा में एक व्यक्ति एक पौधा मिशन के तत्वावधान में कार्यक्रम रखा गया। जिसमें संतोषी माता महिला मंडल का पौधा -रस्म से सम्मान किया गया। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि संतोषी माता महिला मंडल की कार्यकर्ताओं को पौधा भेंट कर सम्मानित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी दंपति विमला देवी -ओमप्रकाश कुमावत,सीए चेतन अरोड़ा,पन्नालाल वेराजेतपुरा, राजेश कुमार मालवीया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा करण सिंह राव ने मंडल की अध्यक्ष आनंदीबेन राजपुरोहित को कार्यकताओं के साथ तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। आनंदी बेन ने कहा कि युवा समाज सेवी व पत्रकार दंपति पिंकी देवी सोलंकी- अशोक माली गोवंश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मिशन द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया। सीए चेतन अरोड़ा,पन्नालाल वेराजेतपुरा, राजेश कुमार मालवीया ने कहा कि जो भी प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का कार्य करेंगे उन्हें हम पौधा भेंट कर सम्मानित करेंगे ताकि वे उत्साह के साथ कार्य करेंगे। सभी को पौधा भेंट कर संतोषी माता की जय व गौमाता की जय नारे लगाए गए । संतोषी माता महिला मंडल अध्यक्ष आनंदीबेन राजपुरोहित ने पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की टीम का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा करण सिंह राव ने भी पौधा -रस्म का सराहनीय बताया की पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से हमारे समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को पौधा गिफ्ट करने का यथासंभव प्रयास करेंगे। कोई भी प्रसंग हो या उत्सव आप पौधा -रस्म को प्रथम प्राथमिकता देते हैं। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष करण सिंह राव,हुक्म सिंह,युवा समाज सेवी व पत्रकार अशोक माली,संतोषी महिला मंडल कोषाध्यक्ष आशा कुंवर, कन्या कुमावत,कमला कुमावत, पिंकी देवी सोलंकी-जीवी बाई,मधु सोनी, पंकज कुंवर, संगीता कुमावत, पर्यावरण प्रेमी दंपति विमला देवी-ओमप्रकाश कुमावत,सीए चेतन अरोड़ा,पन्नालाल वेराजेतपुरा, राजेश कुमार मालवीया सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
संतोषी माता महिला मंडल का पौधा-रस्म के साथ सम्मान
