शिवगंज/ आगामी 20 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले माली समाज के विशाल तालाब पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से महिला मंडल द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में तालाब पूजन कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।
महिला मंडल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना तथा समाज में एकता, संस्कृति और परंपराओं को सुदृढ़ करना है। संपर्क के दौरान महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बड़ी संख्या में शामिल होने का विश्वास दिलाया।
इस अभियान में गोकुलवाडी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती जसोदा देवी के नेतृत्व में सुगना देवी, धर्मी देवी, पूर्व पार्षद बदामी देवी, विमला देवी, सुगना देवी एवं पंक देवी सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया।
20 सितम्बर 2026 को होने वाले इस विशाल तालाब पूजन कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
