राजकीय महाविद्यालय शिवगंज में गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन 

Spread the love

शिवगंज /अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्त्वावधान में संघवी मातुश्री पूरीबाई भूरमलजी जैन राजकीय महाविद्यालय, शिवगंज में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. नरपत सिंह देवड़ा ने गुरु तत्व पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक युग में AI शिक्षक की जगह नहीं ले सकता विषय पर विचार व्यक्त किये ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा, सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य संबंधों, महर्षि वेदव्यास जी के बारे में और उनकी उपलब्धियों जैसे महाभारत की रचना, चारों वेदों का संकलन आदि व नैतिक मूल्यों पर विचार व्यक्त किये ।

डॉ बेगराज कुमावत ने एबीआरएसएम राजस्थान (उच्च शिक्षा) द्वारा इकाई स्तर पर वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

डॉ परिहार उर्मिला मूलचंद द्वारा अपने व्याख्यान में आधुनिक काल और पुरातन काल की तुलना की साथ ही इन्होंने महर्षि वेदव्यास जी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला और सामाजिक व्यवस्था के बारे में अपने विचार प्रकट किए,

इस कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सीमा चारण द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के आचार्य श्री दानाराम, श्री महावीर, श्रीमती अंजली सहित अन्य संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *