सिरोही- राजस्थान शिक्षक संघ(प्रातिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जिला शिक्षा अधिकारी(मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा सिरोही एवं माध्यमिक शिक्षा सिरोही महेन्द्र नानीवाल के समक्ष कड़ा ऐतराज जताकर वरिष्ठता को दरकिनार कर दिये गये चार्ज पर ऐतराज जताकर के शासन के आदेश की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की है।
संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र जाहलोत ने जि.शि.अ.(प्राशि) सिरोही को अवगत कराया है कि वरिष्ठता को दरकिनार करके पीपेला में कार्यरत अनुबाला अध्यापक को चार्ज देने के कार्यालय के आदेश की रोहिड़ा कम पीईईओ प्रधानाचार्य की अवहेलना कर रहा है साथ ही गोपाल राम रावल अध्यापक के स्थान पर अन्य जूनियर अध्यापक को चार्ज देने पर कार्यालय स्तर पर चार्ज वरिष्ठतम शिक्षक को देने के आदेश की प्रधानाचार्य कम पीईईओ वीरवाड़ा द्वारा पालना नहीं करना खेदजनक स्थिति को प्रकट करता है। विभाग की हो रही जग हँसाई का पात्र बनता जा रहा है जिस पर अंकुश जरूरी है साथ ही शिक्षको के बकाया स्थाईकरण, एसीपी अविलम्ब स्वीकृत करवाने,प्रत्येक राजकीय उच्च माध्यमिक एवं महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालयों में जहां पहले से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त नहीं है उस विद्यालय में नियुक्ति देने, निःशुल्क पाठ्यपुस्तको व वर्क बुको की विद्यालय वार आवश्यकता वाले विद्यालयो में भेजने की व्यवस्था करवाने, सरकारी स्कूलों में तालाबन्दी की घटनाओ पर आनन-फानन में अन्य विद्यालयों से जबरन प्रतिनियुक्ति कर दुसरे विद्यालय खाली नहीं कर ठोस समाधान करवाने, भंवरलाल आदिवाल अध्यापक लेवल-2 (सा.विज्ञान) रा.उ.प्रा.वि सालगांव से ओरिया में की गई प्रतिनियुक्ति निरस्त करवाने, बाल वाटिका में पूर्व की भाँति स्वीपर व क्लीनर को प्लेसमेन्ट के माध्यम से भर्ती के लिए टेण्डर व बजट जारी करवाने, माध्यमिक शिक्षा में पिछले लम्बे समय से जिले के शिक्षको का एसीपी एवं एमएसीपी स्वीकृत करने में हुए विलम्ब पर दोषी कार्मिक के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कर बकाया समस्त एसीपी प्रकरणों का निस्तारित करने की संगठन ने पूरजोर शब्दों में मांग की है। इस अवसर पर रमेश रांगी, धर्मेन्द्र खत्री, रघुनाथ मीना, गुरूदीन वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
