शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर भीषण गर्मी एवं हीटवेव के चलते स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की स्थिति को भापकर करके के ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 मई के स्थान पर 04 मई से घोषित किये जाने की माँग की है। संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य सरकार को भेजे ज्ञापन में बताया है कि राज्य के प्रत्येक जिले में भंयकर भीषण गर्मी हीटवेव के चलते स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालाकि जिले में अधिकांश जिला कलेक्टर द्वारा समय परिवर्तन कर दिया है, लेकिन कोई राहत बच्चों को इसलिए नही मिल पा रही है कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे दुर दराज से पढ़ने आते है। स्कूलो में न तो पर्याप्त पंखे और पानी की व्यवस्था भी कोई ठीक नहीं है, लेकिन बच्चों के प्रति सरकार की सजगता में कभी कोई जनहानि नहीं हो, साथ सरकार व शिक्षा विभाग गम्भीर चिन्तन कर ग्रीष्मकालीन अवकाश राज्यभर में 04 मई से की जाती है तो बच्चा को सुरक्षित रखा जा सकता है। सरकार को पता होना चाहिए कि 9 बजे से ही लूं के थपैडो से ही फर्श इतना गर्म हो जाता है कि बच्चे फर्श पर बैठकर कैसे पढ़ते होंगे। हर जगह फर्नीचर नहीं है नही ठन्डे पानी की व्यवस्था है। ऐसे में बच्चों के अभिभावक चिन्तित नजर जा रहे है। आपदा विभाग की चेतावनी के बाद सरकार को सभी बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करके बच्चों की सुरक्षा की जाये। संगठन द्वारा लिखने के बाद निदेशक ने समस्त जिला कलेक्टर को स्कूलों का समय परिवर्तन के लिए अधिकृत किया हैं लेकिन इससे भी राहत नहीं मिल पा रही हैं। अब जिला कलेक्टर सिरोही से मिलकर के 4 मई से बच्चों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करके बच्चों को राहत दिये जाने की माँग की जायेगी। जब कॉलेज शिक्षा में 1 मई से 30 जून तक अवकाश घोषित हुआ है तो नौनिहालों के लिए क्यो नहीं हो सकता है।
Related Posts
Better Casino Incentives and Subscribe Offers July 2025
- a1khabarfast
- August 8, 2025
- 0
