शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर से प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति प्राप्त आशार्थियों को तत्काल पदस्थापन करवा कर राहत दिलवाने की संगठन ने पूरजोर शब्दों में मांग की है। संघ प्रगतिशील के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने बताया है कि राजस्थान में प्रधानाचार्य के पद पर 4000 के लगभग प्रधानाचार्य पदोन्नति के बाद भी उसी स्थान पर कार्यग्रहण कर नया वेतन प्राप्त कर रहे हैं, यही स्थिति उप प्रधानाचार्य के पद पर लगभग 10000 आशार्थियो की पदोन्नति हो गई है। लेकिन दोनों ही पदोन्नति प्राप्त होने के बाद का काउंसलिंग नहीं होने से प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य पदस्थापन की प्रतीक्षा में लंबे समय से बैठे हुए हैं। लेकिन सरकार व विभाग इनका एक ही स्थान से एक से अधिक प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य नए व पदोन्नति प्राप्त पद का वेतन उठा करके लाखों रुपए के राजकोष का नुकसान हो रहा है। सरकार को चाहिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में परीक्षा के दौरान उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है इनका परीक्षा पहले ही पदस्थापन हो जाना चाहिए था, लेकिन आज तक उन्हें प्रतिस्थापन की प्रतीक्षा में एक जगह पर ही एक से अधिक प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य कार्य कर रहे हैं। विद्यालयों में 1 अप्रैल से नया सत्र आरंभ करने की तैयारी कर ली है। नवीन प्रवेश प्रारंभ होंगे, लेकिन व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। जल्द से जल्द सत्रारंभ से पूर्व प्रतिस्थापन की प्रक्रिया पूर्ण कर रिक्त पदों पर काउंसलिंग करवा करके पदस्थापन की कार्यवाही करवा कर व्यवस्था बहाल करने की पुरजोर मांग की है।
