शिवगंज गौशाला में राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रखा गो पूजन कार्यक्रम

Spread the love

शिवगंज। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शिवगंज गौशाला श्रीराम कृष्ण गोपाल प्राणी सेवा समिति के कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे पशु पालन विभाग के निर्देशानुसार गो-पूजन कार्यक्रम रखा गया, जिसमें संस्था के संचालकों समेत शहर के कई गो भक्तों ने गाय-बछड़े का विधिवत पूजन किया एवं उन्हें गुड़ खिलाया। वहीं दोपहर 2 बजे सीता देवी एंड पार्टी की ओर से भजन कीर्तन कार्यक्रम रखा गया जो दो घंटे तक चला।

कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण मंदिर में भगवान की आरती व पूजा अर्चना कर किया। गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल परिहार ने राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी एवं नंदी,गोमाता के पूजन की महत्वत्ता और उनके पालन पोषण से होने वाले फायदों की जानकारी दी। संस्था के मंत्री डॉ रवि शर्मा ने सरकारी योजनाओं एवं संस्था में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पहले संस्था के संचालकों व कई गो भक्तों ने गाय-बछड़े का पूजन किया एवं उन्हें गुड़ खिलाया। गो-पूजन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष गणेश मेघवाल, करण सिंह राव, नारायण लाल परिहार, पूर्व महादेव महिला मंडल अध्यक्ष उषा सोनी, सीता देवी समेत कई गोभक्त उपस्थित रहे। इसके बाद दोपहर 2 बजे सीता देवी एंड पार्टी की ओर से कृष्ण मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने शाम 4 बजे तक विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों की प्रस्तुतियों के दौरान कई महिलाओं ने सामूहिक नृत्य भी किया।‌कार्यक्रम में गायिका सीता देवी, उषा सोनी,मनोज शर्मा,ओम प्रकाश परिहार, किशोर कुमार माली समेत कई महिला उपस्थित रही।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *