शिवगंज (ओमप्रकाश परिहार)। सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के सलोदरिया में माली समाज की ओर से संत पंछी दास महाराज, महंत शिवराम दास महाराज, साध्वी संतोष भारती, नवरंग नाथ महाराज, ललित भारती महाराज के सानिध्य में गाजण माता का वार्षिक मेला आयोजित किया गया। मेले में सुबह 9 बजे शोभायात्रा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शोभायात्रा गाजण माता मंदिर से रवाना होकर विभिन्न गली मौहल्लों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। जहां स्नेह मिलन समारोह रखा गया। जिसमें माली समाज के लोगों ने साधु संतों, अतिथियों व भामाशाहों का साफा व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। गाजण माता को भोग लगाने के बाद प्रसादी वितरण की गई। मेले में दिनभर समाजबंधुओं की भीड़ लगी रही। कतारबद्ध होकर परिवार समेत माता की प्रतिमा के दर्शन किए। माता की आरती व पुजा अर्चना की। इससे पहले मंदिर परिसर में यज्ञ किया गया। मंदिर व मेला स्थल को फुल मालाओं से सजाया गया। मेले में माली समाज सेवा संस्थान सिरोही के अध्यक्ष हीरालाल माली, उपाध्यक्ष बाबूलाल परिहार, पूर्व अध्यक्ष चेताराम माली, चतराराम माली, प्रताप परमार, पूर्व प्रधान अचला राम गहलोत, माली समाज शिवगंज के अध्यक्ष शंकर लाल परिहार, पूर्व सरपंच कानाराम परिहार, सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष भंवर लाल देवड़ा,नारायण लाल चौधरी, नरेंद्र कुमार परिहार, डॉ भरत चौहान, मंछाराम माली, चम्पा लाल माली, बाबूलाल माली, भरत कुमार, हिम्मत राम माली,लाखा राम, हिराराम माली, मोहनलाल सोलंकी, डायाराम माली समेत समाज के कई पंच पटेल उपस्थित रहे। मंच का संचालक मोहनलाल सोलंकी ने किया।
भजन संध्या में बही भक्ति की सरिता
गाजण माता मंदिर परिसर में भरे वार्षिक मेले की पूर्व संध्या पर माली समाज सलोदरिया की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने देर रात्रि तक विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मोहित कर दिया। मेले में शिवगंज, सुमेरपुर, पोसालिया, खन्द्रा,कानपुरा, चांदाना, कोरटा ,खिवादी, अरठवाडा समेत कई लोगों ने भाग लिया। भजन संध्या में चढ़ावों की बोलियां लगवाई। कार्यक्रम में समाज के पुरूष व महिला संगठनों ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया!
