सुमेरपुर। शहर सहित आसपास के श्रद्धालुओं के आस्था स्थल प्राचीन अवधेश आश्रम भक्तों का नाड़ा हनुमान ट्रस्ट सुमेरपुर की साधारण बैठक का आयोजन संरक्षक एवं मुख्य ट्रस्टी मनजीत वालिया की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें पदाधिकारियों द्वारा भेजे इस्तीफे पर चर्चा कर उपस्थित सभी ट्रस्ट सदस्यों ने इस्तीफे स्वीकार किए। इसके बाद सर्वसम्मति से ट्रस्ट कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष रूपाराम माली, उपाध्यक्ष पारस भाई, सहउपाध्यक्ष कमलचंद वैष्णव, सचिव कैलाश भाई, सह सचिव निलेश भाटी, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, संगठन मंत्री अश्विनी सेमलानी बिठुडा पिरान को चुना गया। इसके अलावा अचलाराम देवासी, देवाराम सुथार, कलावती जैन, प्रकाश कुमार सरगरा, विष्णु कुमार वैष्णव, किशन सुथार, मोडाराम परिहार, मोहनलाल सुथार को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत कर शपथ दिलवाई गई।
Related Posts
Play Online casino Roulette for real Currency Live in 2025
- a1khabarfast
- August 11, 2025
- 0
