नवभारत सेवा ट्रस्ट ने सेवा सप्ताह में जरूरतमंदों को भोजन करवाकर हनुमान जन्मोत्सव मनाया

Spread the love

सुमेरपुर: नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट, मुस्कराहट के साथ सेवा के भाव से ने शनिवार को अपने संस्थापक व अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा के जन्म दिवस के पूर्व सेवा सप्ताह के तहत व हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में अन्नपूर्णा रसोई में निःशक्तजनों व जरूरतमंदों को भोजन करवाया। प्रोजेक्ट चैयरमेन व ट्रस्ट सरंक्षक चंपालाल सोनी ने बताया कि अन्नपुर्णा रसोई में 80 निःशक्तजनों व जरूरतमंदों को दोपहर का भोजन खिलाकर जन्मोत्सव व सेवा सप्ताह मनाया गया। रेडक्रोस सोसायटी के चार्टर अध्यक्ष व बौर्ड ऑफ डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष पंकज राज मेवाडा ने बताया कि आज हमारे नवभारत सेवा ट्रस्ट परिवार ने “नर सेवा ही नारायण सेवा है” इसी को चिरथार्थ करते हुए सभी निशक्तजनों व जरूरतमंदों की दिल से सेवा कर अपने हाथों से भोजन करवाया। ट्रस्ट सचिव डॉ. कमलेश कुमार ने सभी का आभार जताया और निश्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए सभी को धन्यवाद प्रेषित किया। इस पुण्य सेवा में ट्रस्ट के सरंक्षक चंपालाल सोनी, उपाध्यक्ष प्रियंका मेवाडा, सचिव डॉ. कमलेश कुमार, सहसचिव जानम राजपुरोहित, कार्यकरणी सदस्य राकेश भाटी, भूमिका राजपुरोहित, ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, रसोइया घीसुलाल, लीला, सिमरन, देवाराम, किशन एवं अन्नपुर्णा रसोई के सभी स्टाप का सराहनीय सहयोग रहा।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *