शिवगंज। शहर के आखरिया चौक स्थित श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में, हर वर्ष की भांति रंग पंचमी पर भव्य गैर का आयोजन संपन्न हुआ। श्री सारणेश्वर महादेव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित गैर कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू हुआ, जो रात 10 बजे तक अनवरत चला। रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाते परिसर में, अधिकांश गैरिये पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे थे। कई गैरिये पैरों में घुंघुरू बांध गैर- नृत्य का आनन्द ले रहे थे।



संस्थान के सचिव माणक प्रजापत ने बताया कि, इस गैर के प्रायोजक शिवगंज निवासी पाबू बाई शांतिलाल जैन हाल चेन्नई के सुपुत्र मुकेश जैन का सहयोग रहा। रंग पंचमी पर संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पुष्प- वर्षा और गुलाल से गैरियों का स्वागत किया। ढोल की थाप पर गैरियों के थिरकते कदम और खनकते डांडिये राजस्थान के परम्परागत लोक नृत्य को सजीव कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन सोमप्रसाद साहिल और अशोक गेहलोत ने संयुक्त रूप से किया। भाजपा नगर अध्यक्ष ताराराम कुमावत, प्रकाश भाटी, नारायण लाल मंडोरा, हीरालाल पालीवाल, सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक गोपाल दास रामावत, अशोक अग्रवाल, अशोक कुमावत,अल्पेश माली, लक्ष्मण परिहार, पुखराज परिहार नारायण लाल परिहार, मांगीलाल टाक, अशोक गेहलोत, मोहन लाल माली, प्रेमाराम प्रजापति, हितेंद्र सिंह, दूदाराम , किस्तूर चंदेल आदि उपस्थित थे। श्री सारणेश्वर महादेव सेवा संस्थान के व्यवस्थापक सतपाल सिंह राठौड़, जगपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष गेना राम देवासी,सह कोषाध्यक्ष जय सिंह राठौड़, सदस्य पूनम सिंह पंवार,प्रेम सिंह दिनेश परिहार, जीवाराम देवासी, रूपेश देवासी, चम्पत प्रजापत, प्रकाश माली, किस्तूर परिहार, श्रवण परिहार, राकेश पाराशर, भंवर प्रजापत, कैलाश कुमार ,रमेश देवासी,पारस घांची,मुकेश घांची, आदि व्यवस्था संभाल रहे थे।