वार्ता के बाद धनतेरस को काली दिवाली मनाने के निर्णय को महासंघ ने किया स्थगित

Spread the love

सिरोही / अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आर्थिक आपातकाल के विरोध में धनतेरस पर उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री आवास के बाहर काली दिपावली मनाने के निर्णय पर सरकार आई बैंकफुट पर शासन सचिव वित्त(बजट) एवं निदेशक बजट के साथ महासंघ के प्रदेश प्रतिनिधि मण्डल की लम्बी वार्ता हुई

 संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया हैं कि महासंघ के आन्दोलन को गम्भीरता से लेते हुए सरकार ने महासंघ को आश्वासन दिया है कि 2 दिन में पे लेवल 11 के कर्मचारियों के 31अक्टूबर 2026 तक के सम्पूर्ण बिलों के 353 करोड़ रूपये का भुगतान करवा दिया जायेगा साथ ही बोनस राशि भी समस्त कर्मचारियों के खाते में स्थानान्तरित कर दी जायेगी लेकिन महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया है कि बोनस में की गई 25 प्रतिशत की कटौती कर्मचारियों के लिए बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है इसे संशोधित कर कर्मचारियों को बोनस का पूरा भुगतान नकद देने व पे लेवल 11 से ऊपर वाले कर्मचारियो व अधिकारियों को भी समर्पित उपार्जित अवकाश की राशि का भुगतान शीघ्र जारी करने की तिथि बताने की घोषणा पर महासंघ ने वार्ता के बाद आन्दोलन काली दिपावली मनाने की घोषणा आगामी आदेश तक की स्थगित

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *