शिवगंज / महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में भामाशाह सेठ हरकचंद रूपचंद खीचा फाउण्डेशन ने विद्यालय की दीवार पर बने संसार व भारत के मानचित्र को पुनः 50 हजार रुपए की लागत से रिनोवेट करवाया। जिसका भामाशाह अशोक खीचा व ललीत खीचा द्वारा अवलोकन किया

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि 46 वर्ष पूर्व 1980 के दौरान स्थानीय शिक्षक रूस्तम अली द्वारा संसार व भारत के मानचित्र का निर्माण किया था लेकिन इतने वर्षों बाद खुर्दबुर्द होने के कारण भामाशाह खीचा परिवार को प्रस्ताव देते ही स्वीकार कर विद्यालय व छात्रहित में तैयार किया जिसे देखकर बच्चे बहुत ही खुश नजर आ रहे है। जी के की तैयारी के लिए बच्चों में व शहर के मैन बाजार स्कूल होने से विद्यालय का लुक भी अच्छा नजर आ रहा है। विद्यालय परिवार ने भामाशाह खीचा परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ परिवार भी उपस्थित था
