शिवगंज में गौरेया पक्षी संरक्षण की अनोखी पहल—परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित   

Spread the love

शिवगंज / राजकीय कन्या महाविद्यालय,शिवगंज में आज पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “परिंडा वितरण कार्यक्रम” का आयोजन एक व्यक्ति एक पौधा मिशन राजस्थान के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ रवि शर्मा, नरपत सिंह देवड़ा व पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने 35 छात्रोंओ को गौरेया पक्षी मित्र बनाकर पक्षी संरक्षक के लिए परींडा वितरण किए गये । प्राचार्य डॉ रवि शर्मा ने पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत का आभार व्यक्त किया आप हमेशा पशु पक्षियों की सेवा के लिए तत्पर रहते हो, कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने छात्राओ से अपील की आपको परींडे में नियमित रूप से पानी भरना है। मिशन के भामाशाह सीए चेतन अरोड़ा,सेवानिवृत्त उपवन संरक्षक प्रकाश चंद्र कुमावत जयपुर,राम कुमावत वेरा रामपुरा की ओर से परींडा वितरण किए गये। मिशन की ओर गांव गांव जाकर कर स्वेच्छिक पक्षी मित्र बनाये जा रहे ताकि परींडो में पानी नियमित भरा जाये

कार्यक्रम के दौरान पक्षियों के संरक्षण पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि हम सभी को अपने घरों, छतों और आस-पास के स्थानों पर पानी और दाना रखना चाहिए। साथ ही छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य रवि शर्मा व नरपत सिंह देवड़ा कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम पक्षियों के जीवन को बचा सकते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ बलवीर सिंह ने किया।राजकीय कन्या महाविद्यालय शिवगंज के प्राचार्य नरपत सिंह देवडा,पन्नालाल वेराजेतपुरा,डॉ.खेतपाल

डॉ. बलवीर,डॉ. सुरेश कुमार सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

a1khabarfast
Author: a1khabarfast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *