शिवगंज-राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील) का जिला स्तरीय सरस्यता अभियान प्रदेश मुख्यमंत्री धर्मेन्द्र गहलोत व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण बैरवा के नेतृत्व में जिले भर में एक अप्रैल से प्रारम्भ होगा। जिला मंत्री छगनलाल भाटी ने बताया है कि इस वर्ष एक अप्रैल से नया सत्र प्रारम्भ हो रहा है। इसलिए उपशाखा वार कमेटियों का गठन किया जाकर के प्रत्येक स्कूल जाकर शिक्षकों को सदस्य बनाने के साथ ही शिक्षको की विभिन्न समस्याओं को नोट करके जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री को समस्याओं का लिखित प्रार्थना पत्र देंगे। शिवगंज में धर्मेन्द्र गहलोत,छगनलाल भाटी,देशाराम मीणा,शैतान सिंह देवडा,रमेश रांगी,हरीराम कलावन्त,जोराराम गहलोत,विनोद नैनावत होगे। आबूरोड में बिरजु लाल चौधरी,सत्येन्द्र सिंह राठौड़,किशोर कुमार,सविता बैरवा,मनोज शर्मा,शाहिस्ता परवीन,सत्यनारायण बैरवा, पिण्डवाड़ा में कान्तिलाल मीणा,मनोहर सिंह चौहान,गुरूदीन वर्मा,रमेश दहिया,रघुनाथ मीणा,अमित लुहार,गोपाल रावल,अशोक मालवीय, रेवदर में राहुल कुमार,शकील मोहम्मद,महिपाल सिंह,धर्मेन्द्र खत्री, निखिल गर्ग,भानाराम कोली, सिरोही में अमर सिंह,इन्दरमल खण्डेलवाल,भीखाराम कोली,जलालुद्दीन सदस्यता अभियान में व्यापक स्तर पर अभियान के माध्यम से शिक्षको को संगठन से जोड़ेगे। जिलेभर में प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत एवं जिलाध्यक्ष सत्यनारायण बैरवा भी प्रत्येक ब्लॉक में जाकर तहसील इकाई स्तर पर भी संगठन को मजबूत को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलवाकर अभियान को व्यापक बनायेगें।
